फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न का आरोपी मुकदमा वापस लेने का बना रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न का आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवती ने यौन उत्पीड़न के आरोपी पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के साथ ही व्हाट्सएप काल के माध्यम से धमकी देने का भी आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने एसपी के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसने बताया कि वह नोएडा के सेक्टर-18 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। करीब दो वर्ष पहले एक मोबाइल एप के माध्यम से उसकी जान पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी अमरजीत से हुई। जिसने चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात ले लिए, वहीं उसके साथ शारीरिक संबंध में बनाए, इस दौरान आरोपी ने उसके फोटो लिए। जिसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 50 हजार रुपये की मांग की। उसने 10 हजार रुपये आरोपी को दे दिए, इसके बाद भी आरोपी ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने में अमरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर आने के बाद से आरोपी दोबारा व्हाट्सएप पर कॉल कर उसके साथ अभद्रता करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अमरजीत के खिलाफ जान से मारने की धमकी देना, अभद्रता समेत अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें