फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक ने कंटेनर में टक्कर मारी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी ट्रक ने कंटेनर में टक्कर मारी, तीन घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आगे जा रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। जिसके बाद मिनी ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। जिसमें मिनी ट्रक चालक, क्लीनर समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद संभल से पनीर लेकर एक मिनी ट्रक बृहस्पतिवार की रात दिल्ली की तरफ जा रहा था। रात करीब 11 बजे मिनी ट्रक सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित गांव सिखैड़ा में बने ओवरब्रिज पर पहुंचा, तो आगे जा रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार मिनी ट्रक कंटेनर से टकरा गया। कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक इशरत और क्लीनर आसिफ समेत एक अन्य व्यक्ति रिजवान निवासी संभल घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक को डिवाइडर से हटवाकर कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिनी ट्रक व कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें