फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा जलस्तर में हुई बढ़ोतरी। - फोटो : GARH
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मंगलवार को एक बार फिर ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। वहीं बिजनौर बैराज से 85 हजार क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया गया है।
करीब एक माह से पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में बरसात और बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज के चलते गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर भी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले दिनों लगातार बढ़ोतरी के बाद जलस्तर काफी कम हुआ। जिससे खेतों व रास्तों पर भरा पानी भी निकल गया, तो किसानों व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं रविवार को एक बार फिर जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर 198.60मीटर (समुंद्र तल से) दर्ज किया गया था। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ने लगी। वहीं सोमवार को एक बार फिर जलस्तर कम हुआ। सोमवार की शाम छह बजे ब्रजघाट में गंगा जलस्तर 198.50 मीटर रहा। वहीं मंगलवार की शाम 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ दोबारा 198.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

किसान इंद्रजीत, मदन, दलपत, भोजवीर, खचेडू का कहना है कि मानसून के मौसम में बरसात और बैराज से पानी छोड़े जाने का असर सीधे खादर क्षेत्र से जुड़े गांवों पर पड़ता है। डिस्चार्ज कम होने पर गंगा का जलस्तर कम हो जाता है। किसानों ने कहा कि अभी बरसात का दौर जारी है, जिसके चलते बाढ़ का खतरा टला नहीं है। जलस्तर पिछले कई दिनों से घट-बढ़ रहा है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार मंगलवार को ब्रजघाट का जलस्तर 198.60 मीटर दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को भी बिजनौर बैराज से 85 हजार क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया जा रहा है। जो बुधवार की शाम तक गढ़ क्षेत्र में पहुंचेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार विवेक भदौरिया का कहना है कि बाढ़ चौकियों के माध्यम से जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल बाढ़ की संभावना नहीं है। लेकिन प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें