फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर छात्रा से ढाई वर्ष तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर छात्रा से ढाई वर्ष तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक नाबालिग छात्रा से चचेरी बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस में नौकरी लगने के बाद शादी से इंकार कर दिया। वहीं अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आरोपी व उसके परिजनों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने तहरीर में बताया कि वह कक्षा 12 की छात्रा है। जनपद बुलंदशहर निवासी उसकी चचेरी बहन के देवर का काफी समय से उसके घर आना-जाना है। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ करीब ढाई साल तक दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया के उस समय आरोपी पढ़ाई कर रहा था, जिसके बाद वह उप्र पुलिस में भर्ती हो गया। पुलिस में नौकरी लगने के बाद भी अक्सर रात को वह उसके घर पहुंच जाता था। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी बना ली। नौकरी लगने के बाद उसने आरोपी से शादी की बात की तो उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी है। वहीं आरोपी अब वीडियो, फोटो और चैट डिलीट करने के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें