फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: भव्य होगा गढ़ गंगा मेले का आयोजन, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Fri, 22 Oct 2021 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए मेले के आयोजन के निर्देशों के बारे में कहा गया है। गृह विभाग की ओर से मेले के आयोजन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में दो साल बाद लगने वाले गढ़ गंगा कार्तिक मेले का आयोजन भव्य होगा। मेले के आयोजन के लिए अभी तक भले ही कोई लिखित आदेश जिले में न आया हो, लेकिन गृह विभाग की ओर से इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गई है और शासन ने भी मेले की तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गढ़ गंगा कार्तिक मेले को राजकीय दर्जा प्राप्त है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों से मेले का आयोजन नहीं हो सका था। लेकिन इसी सप्ताह से मेले के आयोजन के लिए शासन से संकेत मिल रहे थे। अब इस संबंध में प्रदेश के गृह विभाग की ओर से एक ट्वीट किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए मेले के आयोजन के निर्देशों के बारे में कहा गया है। गृह विभाग की ओर से मेले के आयोजन की अनुमति दी गई है। हालांकि लिखित आदेश अभी तक जिले के अधिकारियों के पास नहीं पहुंचे हैं। 

1.93 करोड़ की भेजी गई है डिमांड 
जिला पंचायत की ओर से मेले के लिए 1.93 करोड़ की डिमांड शासन को भेजी गई है। मेले को भव्य बनाने की पूरी तैयारी है। जिपं की अपर मुख्य अधिकारी आरती मिश्रा ने बताया कि आदेशों के बाद मेले के भव्य आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मेले में एलईडी पर गंगा आरती का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सुरक्षा, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था का पहले से बेहतर इंतजाम होगा। सड़कें, प्रकाश और पेयजल और दूसरी व्यवस्थाओं की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें