जिला बार एसोसिएशन हापुड़ का चुनाव इस साल 13 मई को होगा। बार की आम सभा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सुशील चंद शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव होता है।
पिछले साल 8 मई को मतदान हुआ था। बुधवार को बार एसोसिएशन की आमसभा की बैठक हुई। 2015-16 के लिए बार एसोसिएशन का चुनाव 13 मई को कराने का निर्णय लिया गया और चुनाव अधिकारी सुशील चंद शर्मा बनाए गए। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
बैठक में वर्ष 2015-16 का बजट और आय व्यय का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास हुआ। चुनाव की घोषणा होते ही संभावित उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए। हालांकि आम सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल ने की और संचालन बार एसोसिएशन के सचिव शाहिद हुसैन ने किया।
बैठक में गजेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह तोमर, भोपाल शिशोदिया, केपी सिंह, अनिल शिशोदिया, युसूफ कुरैशी, परवेज खान, वीरेंद्र त्यागी, चंपत सिंह त्यागी, हरेंद्र त्यागी, मुकेश शर्मा, सुधीर त्यागी, रविंद्र निमेष, चौधरी अजित, पराग सक्सेना आदि रहे।