फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कनेक्शन ही किसान को 16 लाख रुपये का नोटिस भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कनेक्शन ही किसान को भेजा 16 लाख रुपये का बकाया नोटिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। विद्युत निगम ने सिंभावली क्षेत्र में बिना कनेक्शन के ही एक किसान को 16 लाख रुपये का बकाया नोटिस भेज दिया। इसके विरोध में भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के एक्सईएन का घेरकर हंगामा किया। एक्सईएन ने जब जांच का आश्वासन दिया तक कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी किसान टीकम सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह विद्युत निगम ने एक नोटिस भेजा। इसमें उल्लेख है कि उसने अपने खेतों पर फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन लिया हुआ है। इसका बकाया 16 लाख 12 सौ 45 रुपये है। यह देख उसके होश उड़ गए। किसान ने बताया कि पिछले 40 साल से उसके नाम पर कोई भी नलकूप कनेक्शन नहीं है, फिर भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने बकाएदारों में उसका नाम लिखा हुआ है। जिसकी सूचना पीड़ित किसान ने भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण को दी। इसके बाद भाकियू भानु के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की दोपहर को गढ़ में विद्युत निगम एक्सईएन कार्यालय पर पहुंच गए और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एक्सईएन का घेराव भी किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि खुलेआम किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बाद में एक्सईएन ने जांच का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ता लौट गए। एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि जेई द्वारा जांच कराकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। किसी भी व्यक्ति और उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें