फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Tue, 13 Feb 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव में सहेली की शादी में शामिल होने के लिए गई किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। वहीं पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर देते हुए पीड़ित ने बताया कि 12 फरवरी की दोपहर को उसकी नाबालिग बेटी पड़ोसी गांव निवासी अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह से उसी गांव के रहने वाले दो युवक बहका फुसला कर उसे अपने साथ ले गए। जिन्होंने अपने घर ले जाकर भयभीत करते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने बेटी को धमकी दी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। शोर मचाए जाने पर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच करते हुए किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें