फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुकदमा वापस लेने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री से मिल किसान

Tue, 13 Feb 2024 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी और जमीन की फर्द में नाम दर्ज कराने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद वीके सिंह से मुलाकात की। महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष मंगू सिंह राणा ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल्द मुकदमा वापस कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हो गई है। पूर्व जनरल वीके सिंह ने जल्द ही किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल की सीएम से मुलाकात कराने का भी आश्वासन दिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री के मिलने वालों में मंगू सिंह राणा, डा. जयपाल सिंह, गुड्डू पंडि़त, चमन सिंह, सुनील गिरी, रिंकू शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें