फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: दोस्त ने की दोस्त हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था दोनों में विवाद

Wed, 17 Nov 2021 10:22 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

अमित बाना अविवाहित था और गांव में रहकर खेती करता था। बुधवार को वह गांव निवासी बिन्नी उर्फ हरविंद्र के साथ उसके खेत पर गया था। देर शाम गांव के कुछ लोगों ने उसका लहूलुहान शव खेत पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली निवासी अमित बाना (55) को उसके ही दोस्त ने शराब के नशे में किसी पर विवाद में हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


अमित बाना अविवाहित था और गांव में रहकर खेती करता था। बुधवार को वह गांव निवासी बिन्नी उर्फ हरविंद्र के साथ उसके खेत पर गया था। देर शाम गांव के कुछ लोगों ने उसका लहूलुहान शव खेत पर पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। 
हत्या की सूचना पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने खेत पर बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस पर बिन्नी ने लोहे की रोड या किसी और हथियार से अमित के मुंह पर लगातार कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हत्या कर आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अमित की हत्या करने की बात कबूल की है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

अमित अकेला रहता था गांव में
ग्रामीणों ने बताया कि अमित गांव में अकेला रहता था। उसके पिता सत्यप्रकाश बाना की मृत्यू हो पहले ही हो चुकी है। जबकि माता शिवकुमारी बड़े पुत्र अरूण के साथ गुजरात रहती है। जबकि अमित का एक भाई अनुज परिवार के साथ नगर के मोहल्ला शिवपुरी में रहता है। सूचना पर अनुज गांव पहुंच गया। उसका रो रोकर बुरा हाल था। उसका कहना था कि अमित की गलत सौबत उसकी मौत का कारण बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें