फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख ठगे

Tue, 26 Mar 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला कसेरठ बाजार निवासी नमन सिंहल को प्राइवेट नौकरी लगवाने का झांसा देकर शातिर ने छह लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी नमन सिंघल ने बताया कि उसे सोकास डॉट कॉम एप के जरिए पार्ट टाइम नौकरी का ऑफर दिया गया। इसमें उसे कार बुकिंग करने के लिए कहा गया था। इसके बाद उसे सर्वप्रथम एक हजार रुपये और फिर दस हजार रुपये का इनाम भी दिया गया। इसके उपरांत पैसे लगाकर और अच्छा इनाम देने का उसे झांसा दिया गया। उसने पहले 30 हजार रुपये और फिर 70 हजार रुपये जमा कर दिए। ऐसे करते-करते उसने छह लाख रुपये इस एप में जमा कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने उससे नौ लाख रुपये और जमा कराने की बात कही। ठगी का अहसास होने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें