फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लोन दिलाने के नाम पर छात्रा से ठगी

Sat, 07 Oct 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी स्नातक की छात्रा से शातिर ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर 10650 रुपये ठग लिए। छात्रा की पिता ने ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज मुकदमे में ब्रह्मनान के निवासी बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि वह जूलरी की सप्लाई का काम करते हैं। उनकी पुत्री पूजा शहर के एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है और घर पर ही गोल्ड प्लेटिंग के व्यापार में भी मदद करती है। काम को आगे बढ़ाने के लिए पूजा ने जुलाई 2023 को पांच लाख रुपये का ऑनलाइन लोन आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि सात जुलाई को उनकी पुत्री के मोबाइल पर एक फोन आया। फोनकर्ता ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की डिटेल भेजने की बात कही। इसके बाद फोनकर्ता ने बताया कि उनका लोन स्वीकृत हो गया है। इसके लिए अलग-अलग 2150, 8500 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद शातिरों ने 17726 रुपये की और मांग की। इस पर उसने कहा कि 10650 रुपये जो जमा कराए गए हैं, वह वापस कर दें। फोन करने वाले ने 21 दिन के भीतर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। काफी दिन बीतने के बाद भी शातिरों ने न तो रुपये वापस किए और न ही लोन पास किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें