गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा सबसे पहले तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। दो बजे के बाद एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर होने वाली सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां से निरीक्षण करने के बाद एसपी सीधे कोतवाली परिसर पहुंच गए।
एसपी के आने की सूचना मिलते ही कुछ फरियादी सिंभावली समेत अन्य क्षेत्र से कोतवाली पहुंचे और एसपी से मिलने की बात कहने लगे, लेकिन सिपाही और दरोगा उनके पास पहुंचे और बाद में आने की बात कहकर वहां से भेजते नजर आए। इस दौरान महिला और अन्य फरियादी एसपी से मिलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनको नहीं मिलने दिया। फरियादी मायूस होकर लौट गए।
सीन 1
- सिंभावली से आई महिलाओं को नहीं मिलने दिया
सुभाष विहार कॉलोनी निवासी मीनू और अन्य तीन महिला धोखाधड़ी के मामले में सिंभावली से गढ़ कोतवाली एसपी से मिलने पहुंची। थाने के बाहर खड़े सिपाहियों ने महिलाओं को वापस भेज दिया।
गेट से ही टरकाते रहे पुलिसकर्मी
गढ़ समेत अन्य स्थान से कुछ लोग अपने सीज कार को छुड़वाने के लिए पहुंचे थे, उनको भी गेट पर ही रोक दिया गया। इस दौरान एक दरोगा उनको एसपी के जाने के बाद ही आने की बात कहते हुए दिखा।