न्यू तिनसुकिया से लालगढ़ की ओर जा रही अवध-आसाम एक्सप्रेस में सवार एक महिला के चार माह के बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ गई। टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसके बाद ट्रेन को हापुड़ में रोककर बच्चे का इलाज किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरदोई निवासी सीमा अपने भाई और चार माह के पुत्र अंशुमान के साथ अवध-आसाम एक्सप्रेस के एस-वन कोच में सफर कर रही थी। उन्हें दिल्ली जाना था।
मुरादाबाद से ट्रेन आगे बढ़ने पर अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ गई। इसकी सूचना टीटीई चेतराम मीना को दी गई। टीटीई ने तत्काल मुरादाबाद कंट्रोल रूम को जानकारी दी।