फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अपहरण के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। क्षेत्र के गांव गावड़ी से दो लोगों और महिला का अपहरण करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी नानक ने तहरीर देते हुए बताया कि 22 अगस्त की रात को वह और उसका पड़ोसी सुरेश बाइक पर सवार होकर गढ़ से अपने घर लौट रहे थे। अल्लाबख्शपुर मार्ग पर उनकी बाइक से सड़क किनारे खड़े जनपद अमरोहा के गजरौला स्थित शांति निकेतन कॉलोनी निवासी अभिषेक की मौत हो गई थी। अब तीन अगस्त की दोपहर को एक कार में सवार होकर अभिषेक के परिजनों में एक महिला समेत चार लोग उसके घर आए। जिनमें से एक व्यक्ति को कैलाश प्रधान बोल रहे थे। आरोपियों ने उसके साथी सुरेश को भी बुला लिया। उसके बाद आरोपी उन्हें कार में बैठाकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित होटल पर ले गए। वहां जाकर आरोपियों ने अभिषेक की हत्या उसके दोस्त और जीजा के साथ मिलकर करने की बात कहलाते हुए उनकी वीडियो बना ली।

कोट -

घटना में एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर जांच कराई जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। - जितेंद्र कुमार शर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें