फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दौड़ देश के नाम में जमकर दौड़ युवा

Mon, 18 Apr 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
एक दौड़ देश के नाम में दौड़ युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में सोमवार को फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क से एक दौड़ देश के नाम का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


दौड़ का शुभारंभ कुश्ती में अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाली अलका तोमर, स्वीमिंग में अर्जुन अवार्ड प्राप्त भानु सचदेवा और कुश्ती में एशियन गोल्ड मेडलिस्ट प्रियंका सिंह ने हरी झंडी दिखाई। अर्जुन अवार्डी अलका तोमर ने युवाओं से खेल में अच्छा प्रदर्शन करने की अपील की।

मुख्य वक्ता संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कृपा शंकर ने कहा कि कुछ युवा भारत की बर्बादी के नारे लगाकर देश को तोड़ने की बात करते हैं, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाकर एकता की अपील की।
विज्ञापन


हमारा मजहब, जाति, संप्रदाय, भाषा, क्षेत्र भिन्न हो सकते हैं, लेकिन देशभक्ति सभी की समान है। इसलिए सभी खिलाड़ी देश के सम्मान के लिए खेलते हैं। अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच जबर सिंह ने कहा कि क्रीड़ा भारती की ओर से खिलाड़ियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहता है, जो सराहनीय है। 

पिछले वर्ष सीएसएस यूनिवर्सिटी मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं वीरमाता जीजाबाई सम्मान देकर सम्मानित किया गया था। क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डा. सुदर्शन त्यागी ने दौड़ में भाग लेने वालों को धन्यवाद दिया और डा.विकास अग्रवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए।

अध्यक्षता समाजसेवी राजकृपाल कबाड़ी और संचालन डा. शशि शर्मा, मनप्रीत सिंह, डा. स्वाति गर्ग, वंदना सिंहल ने किया। दौड़ रेलवे पार्क से शुरू होकर फ्रीगंज रोड, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड होते हुए रेलवे पार्क पर समाप्त हुई।

वहां पर नगर पालिका अध्यक्षा मालती भारती, रामकुमार त्यागी, रविंद्र गुर्जर, राजेंद्र कुमार, पंकज जैन, विशाल मित्तल, सतपाल तोमर, भगवत प्रसाद, कीर्ति गौतम, गुंजन गर्ग, विजय चौधरी, पंकज अग्रवाल, रामस्वरूप भारती, विजयपाल आढ़ती, सौरभ सर्राफ, सुधांशु माहेश्वरी आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें