फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ग्रामीणों ने घेरा रमपुरा बिजलीघर, एसडीओ को धरने पर बैठाया

Tue, 02 Jul 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बिजली कटौती और जर्जर तारों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने उपेड़ा उपखंड क्षेत्र के रमपुरा बिजलीघर पर मंगलवार को धरना दिया। इस दौरान एसडीओ को धरने के बीच बैठाकर समस्या के समाधान की मांग की। अधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष मनिंदर मसंद ने बताया कि रमपुरा और बनखंडा गांव में तारों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। कई बार इन जर्जर तारों की वजह से किसानों की फसल जल चुकी है, लेकिन अधिकारी जर्जर तारों को नहीं बदलते हैं। कई जगह तार नीचे और ढीले हैं, जिस कारण जरा सी हवा चलने से ही यह आपस मे टकराते हैं और हादसे की संभावना बनी रहती है। वहीं, रमपुरा बिजलीघर से जुड़े करीब आठ से अधिक गांवों में कटौती की जा रही है, इससे ग्रामीण परेशान हैं। धरने के दौरान ग्रामीण ऊर्जा निगम के बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। दोपहर दो बजे उपेड़ा एसडीओ प्रभव हारीत गौड़ धरनास्थल पर पहुंचे, जहां किसानों ने उन्हें वहीं बिठा लिया। एसडीओ प्रभव हरित ने किसानों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान योगेंद्र सिरोही, सत्यवीर सिंह, दानवीर सिंह, रवि, प्रिंस, रितिक, दिनेश, हरेंद्र, सुधीर, अजय मसंद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें