फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Tue, 02 Jul 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अतरपुरा चौपला पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राहुल गांधी ने संसद में हिंदुओं को हिंसक कह कर मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिला सह संयोजक रितिक त्यागी ने कहा कि हिंदु समुदाय कभी हिंसा नहीं करता, संसद में राहुल गांधी ने जिस तरह पूरे हिंदु समुदाय को हिंसा करने वाला बताया है वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी उत्तर प्रदेश की ही लोकसभा सीट से सांसद चुनकर संसद तक पहुंचे हैं। हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। इसके विरोध में अतरपुरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस मौके पर राहुल पंडित, विकास शर्मा, आयुष त्यागी, जतिन, नीरज, वरूण, कोशल, तुषार भारद्वाज, देवांश, लोकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें