फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के साथ दो यात्री दबोचे

Sat, 23 Mar 2024 01:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। रोडवेज बसों में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों के सहारे यात्रा करने पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने बसों की चेकिंग कराई। इस दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के साथ दो यात्रियों को पकड़ा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारी देवेंद्र चौहान ने सहयोगी बच्चू सिंह के साथ हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट बसों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों को पकड़ा। देवेंद्र चौहान ने बताया कि दो युवकों को पकड़ा, जिनके पास फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र मिले हैं। जिन्हें जांच के लिए सीएमओ को भेजा गया है। साथ ही संबंधित यात्रियों का मौके पर ही परिचालक से टिकट बनवाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों शारीरिक रूप से बिल्कुल स्वस्थ थे, लेकिन दिव्यांग प्रमाण पत्र पर यात्रा कर रहे थे। जिन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें