फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के कर्मचारी, हंगामा

Thu, 15 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कर्मचारियों का गुस्सा बृहस्पतिवार सुबह फूट पड़ा। गुस्साए कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने जल्द वेतन दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह रामा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने बताया कि तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है।

ऐसे में उन्हें रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में खासी परेशानी हो रही है। वेतन नहीं मिलने के कारण वह बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। वेतन मांगने पर उनसे अभद्र व्यवहार किया जाता है। कई बार रुका वेतन दिलवाने की मांग की जा चुकी है,
विज्ञापन


बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। हंगामे के दौरान नीरज, रोहित, कमलेश, पूरन, पुष्पा, सत्तो, ममता, आशा, सुमन, ब्रिजेश, सुनीता, कल्पना, अब्दुल, जितेश शामिल रहे।

मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासक डॉ. ध्रुव ने बताया कि नोटबंदी के कारण परेशानियां हो रही हैं। बैंक से कम रुपये निकल रहे हैं। फिर भी जल्द ही कर्मचारियों की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें