फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी को बैंक कर्मियों ने खदेड़ा

Thu, 15 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
फौजी को बैंक कर्मियों ने खदेड़ा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
 जनपद बुलंदशहर के सोंजना गांव निवासी फौजी ब्रह्मपाल जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। इस समय छुट्टी पर घर आए हुए हैं। बृहस्पतिवार को मेरठ जाने के दौरान वह गढ़ में एसबीआई की शाखा पर 10 हजार रुपये कैश निकालने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने मैनेजर से अपनी जरूरत बताकर चेक भर लिया। चार घंटे लाइन में खड़े होने के बाद जब उनकी बारी आई तो बैंक कर्मी ने उन्हें कैश समाप्त होने की बात कहकर जाने को कह दिया। फौजी ने बताया कि बैंककर्मी मोबाइल से किसी और को कैश आने की बात बता रहा था।

ब्रह्मपाल ने बताया कि उन्होंने जब मामले की शिकायत प्रबंधक से की तो उन्होंने अभद्रता करते हुए बैंक से बाहर निकाल दिया। उन्होेंने बताया कि वह सेना मुख्यालय और बैंक हेड क्वार्टर में मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शाखा प्रबंधक सुकांत सिंह ने बताया कि कैश नहीं मिलने पर फौजी निराधार आरोप लगा रहा है, मामले में काई सच्चाई नहीं है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें