फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़कों पर जाम, जनता के साथ डीएम की गाड़ी भी फंसी

Wed, 01 May 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्कूलों की छुट्टी के दौरान वाहनों के अधिक दबाव से शहर में जाम की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को भी मेरठ रोड और गढ़ रोड पर जाम की स्थिति रही, जिसके कारण जनता के साथ-साथ अधिकारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। पक्काबाग के पास जाम लगने के कारण डीएम प्रेरणा सिंह की गाड़ी भी फंसी रही। हालाकि यातायात पुलिसकर्मियों ने दूसरे वाहनों को रोककर डीएम की गाड़ी निकलवाई।
विज्ञापन


शहर में लोगों को जाम से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। वाहनों का थोड़ा सा दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है। खासकर मेरठ तिराहे और तहसील चौपले पर जाम से जूझना पड़ता है। बुधवार की दोपहर स्कूलों की छुट्टी के बाद शहर में जाम लग गया। मेरठ रोड तिराहे के अलावा मेरठ रोड फ्लाईओवर पर भी वाहनों की कतार लग गईं। गढ़ रोड पर पक्का बाग चौपले के पास भी एकेपी स्कूल की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण जाम लग गया। चौराहे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन से वाहन चालक परेशान हो गए। जाम में डीएम प्रेरणा सिंह की कार भी काफी देर तक रुकी रही तो पुलिस के पसीने छूट गए। आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोककर डीएम की गाड़ी निकलवाई। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जाम न लगे, इसके लिए छुट्टी के समय व्यापक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें