फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़कर बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री घायल

Mon, 12 Jun 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बस दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ जा रही एक रोडवेज बस रविवार रात करीब 11 बजे कुचेसर रोड चौपला के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। जैसे ही बस कुचेसर रोड चौपला के पास पहुंची तो हादसा हो गया। नींद में बैठे यात्रियों को तेज झटका लगा।

कई यात्रियों के सिर तो कई के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल यात्रियों में पीलीभीत निवासी संतोषी जयसवाल व सुनील कुमार, रामपुर निवासी शमशेर अली व सुब्बीर, सीतापुर निवासी राजेश कुमार, रुकनापुन निवासी अनिल कुमार,
विज्ञापन


सीतापुर निवासी योगेश, शिवानी, संध्या, नरेश आदि हैं। एसएसआई नरेंद्र शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं गंगा स्नान कर लौट रहे दिल्ली के परिवार की कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जिससे कार में सवार महिला-बच्चे समेत पांच घायल हो गए, जिनमें चालक को मेरठ रेफर किया गया है।

दिल्ली के वसंत विहार में रहने वाला कपड़ा व्यापारी दिनेश गर्ग रविवार की देर शाम को ब्रजघाट में आया था। धर्मशाला में रात बिताने के बाद परिवार ने प्रातकाल गंगा में डुबकी लगाई और तड़के में करीब पांच बजे वापिस लौट गया। स्याना चौपला पार करने के बाद इडिका कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई।

जिससे दिनेश गर्ग, उसकी पत्नी विनीता, बेटा सौरभ, भतीजा विवेक और चालक रंजीत घायल हो गया। व्यापारी ने बताया कि हाइवे के कट पर गलत दिशा में जा रहे केंटर की साइड लगने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर में टकरा गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में ले आई, जहां हालत बिगड़ती देख चालक रंजीत को मेरठ रेफर करने के बाद शेष घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर को भेज दिया गया।

उधर, बाबूगढ़ क्षेत्र के अल्लीपुर नहर पुल के पास अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से घायल युवक ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी सतेंद्र उर्फ बबलू (30) अपने दोस्त सोनू (23) के साथ किसी कार्य से बछलौता गांव जा रहा था।

नहर की पटरी पर अल्लीपुर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई। सिर में चोट लगने के कारण सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें