फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गर्मी का प्रकोप, डायरिया के बढ़े मरीज

Thu, 02 May 2024 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बढ़ते तापमान से लोगों की सेहत बिगड़ती जा रही है। सरकारी अस्पतालों में रोजाना डायरिया से पीड़ित 50 से अधिक रोगी इलाज कराने पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढऩे से मरीजों की संख्या में और इजाफा होगा। इ
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग अब डायरिया की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी में ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 52 से अधिक मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप मित्तल ने बताया कि इस मौसम में लापरवाही न बरतें। एसी से तुरंत बाहर तेज गर्मी और तेज गर्मी से तुरंत एसी वाले स्थान में प्रवेश न करें। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की बीमारियां आम हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सरकारी अस्पतालों में व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



डायरिया के लक्षण

- पेट में ऐंठन, उल्टी, बुखार आना, भूख कम लगना, लगातार शरीर कमजोर होना





बचाव

- पानी अधिक से अधिक पीएं

- दूषित खानपान के प्रयोग से बचें

- फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोकर प्रयोग करें

- उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें