एक कार को वहां से निकालने के दौरान मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगे।
कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातयात व्यवस्था को देख रहे एक दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मियों पर कुछ श्रद्धालुओं ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान तीनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मौके से पांच श्रद्धालुओं को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गढ़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक गौरव कुमार, सचिन कुमार, उमंग कुमार मेला मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करा रहे थे। इसी दौरान एक कार को वहां से निकालने के दौरान मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज ट्रैक्टर सवारों ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपी ट्रैक्टर से नीचे उतर आया और हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान उसके कुछ साथी भी आ गए और उन्होंने भी तीनों पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पर भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।