फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ से 11 नवंबर तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं, नहीं होंगे बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्टांप एवं रजिस्टरी विभाग का सर्वर अपग्रेड होने के कारण आठ से 11 नवंबर तक विभाग की सेवाएं बंद रहेंगी। सर्वर की समस्या को देखते हुए महानिरीक्षक निबंधन ने चार दिन के लिए ऑनलाइन लेखपत्र (बैनामा) पंजीकरण व अन्य आवेदनों के कार्य को अस्थाई रूप से रोक दिया है। इस बीच उप निबंधक कार्यालयों में बैनामा पंजीकरण का कार्य पूरी तरह से बाधित रहेगा। इससे स्टांप विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होगा। वहीं, चारों दिन अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जरूरत पड़ने पर सर्वर टेस्टिंग संबंधी कार्य में सहयोग करेंगे। एआईजी स्टांप सुनील कुमार ने बताया कि आगामी आठ से 11 नवंबर तक सर्वर अपग्रेड होगा। इसके कारण ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी। विभाग के पोर्टल को एनआईसी के मेघराज क्लाउड सर्वर से हटाकर नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित किया जा रहा है। इसे लेकर महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। जिसके चलते ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण, आवेदन और अन्य रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें