फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आसिफ की हत्या के आरोपियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्रांतर्गत चीनी मिल के सामने बढ़ई आसिफ की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस अभी तक केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। वहीं मृतक के पिता और परिजनों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम साक्षी शर्मा को पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने आरोपियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने और कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक आसिफ के पिता जहीर ने बताया कि उसके बेटे की हत्या में शामिल शाहनवाज, तसव्वर, आदिल, परवेज, बब्बू आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। जिन्होंने सिंभावली मिल क्षेत्र में सरकार की करीब 17 सौ वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बिना एचपीडीए से नक्शा पास कराए मकान बना लिया है। इसके अलावा आरोपियों ने कई लोगों के मकानों पर भी अवैध कब्जे किए हुए हैं, लेकिन आरोपियों के डर से कोई शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। इस दौरान जीशान, यासीन, आसिफ, सुहेल, शाहिद, सलीम उनके साथ मौजूद रहे। इसके अलावा फरार चल रहे आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की है। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि पीडि़त पक्ष की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जिनके निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ से वार्ता कर फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कराया जाएगा।
- मजदूरी मांगने पर कर दी थी आसिफ की हत्या
जहीर का कहना है कि उसके बेटे आसिफ ने शाहनवाज और उसके भाइयों के घर पर काम किया था, जिसकी मजदूरी आरोपियों ने नहीं दी। मिल गेट के सामने दुकान पर काम करने के दौरान मजदूरी मांगने पर सभी आरोपियों ने उसके बेटे को बेरहमी से पीटा और बलकटी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें