फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जानलेवा जाम...समय से इलाज न मिलने पर गई बच्ची की जान

विज्ञापन
कोटला सादात फूलगढ़ी में बच्ची की मौत के बावजूद शाम को व्याप्त अति​क्रमण। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर के मोहल्ला फूलगढ़ी में सड़क किनारे लगे बाजार में लगे जाम में बाइक फंसने से सात साल की बच्ची की उपचार के अभाव में मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्ची को दौरा पड़ा था उसे उपचार की आवश्यकता थी लेकिन जब तक परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बुलंदशहर के गुलावठी निवासी सात वर्षीय इंशा पुत्री जान मोहम्मद हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में अपनी नानी के यहां आई थी। बुधवार की दोपहर इंशा को दौरा पड़ा। पहले भी उसे दौरे पड़ते रहे हैं। जानकारी होने पर परिजन इंशा को बाइक पर ही अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान फूलगढ़ी में पैठ लगी हुई थी। इस दौरान पूरी सड़क पर जाम लगा हुआ था। इस जाम में बाइक फंस गई और करीब 20 मिनट तक निकलने का रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जैसे-तैसे बाजार से बाइक निकालकर परिजन किशनगंज स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाम के कारण बच्ची की मौत से आहत परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें