हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला नेहरुलेन निवासी व्यापारी दीनदयाल गुप्ता से साइबर ठगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 50.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। व्यापारी ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
दीनदयाल गुप्ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि अगस्त 2025 में उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक महिला ने संपर्क किया। महिला ने उन्हें अपना नाम ऐश्वर्या देशपांडे बताया। इसके बाद महिला ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अच्छे मुनाफे की बात कही। झांसे में आकर उन्होंने रकम निवेश की और ठगी का शिकार हो गए।