फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे-मील बनाते समय सिलेंडर में आग, हड़कंप

Mon, 04 Apr 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के होशियारपुर गढ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार पूर्वाह्न बड़ा हादसा होने से बच गया। मिड-डे-मील बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। शिक्षकों ने तत्काल बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला।
विज्ञापन


हालांकि महिला रसोइया आग से झुलस गई। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। होशियारपुर गढ़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सुबह करीब पौने 11 बजे सुषमा मिड-डे-मील बनाने की तैयारी कर रही थी।

तभी गैस सिलेंडर के पाइप से गैस लीक हो गई। इससे सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की लपटें देखकर शिक्षकों ने शोर मचाया और बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझानी शुरू कर दी और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। सुषमा मामूली रूप से झुलस गई थी। जिसे ग्रामीणों ने पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। समय रहते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद शर्मा ने बताया कि सिलेंडर का पाइप पुराना होने की वजह से गैस लीक हुई थी। वहीं ग्राम प्रधान मंजू ने बताया कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें