फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी तय नहीं हुआ गेहूं खरीद का लक्ष्य

Mon, 04 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
मथुरा में गेहूं खरीद
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से तय डेट एक अप्रैल से जिले भर के गेहूं क्रय केंद्र लगभग खुल चुके हैं, लेकिन शासन ने अब तक जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य तय नहीं किया है। अफसर शासन से मिलने वाले लक्ष्य का इंतजार कर रहे हैं। ताकि उसी हिसाब से वह गेहूं की खरीद कर सकें।
विज्ञापन


वहीं गेहूं की कटाई में भी अभी तक तेजी नहीं आई, इस कारण किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच रहा है। हालांकि प्रशासन इस बार गेहूं 1525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदे की घोषणा कर चुका है। अभी तक यह नहीं कि प्रश्‍ाासन कितना गेहूं खरीदेगा।

बारिश से बचाने को मिलेगा तिरपाल
गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए अभिलेखों के रखरखाव की विशेष व्यवस्था रहेगी। बारिश से गेहूं को बचाने के लिए तिरपाल, पिन्नी आदि मौजूद रहेंगे। केंद्र पर गेहूं खरीद से संबंधित क्रय पंजिका, बोरा रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, निरीक्षण पंजीका, क्रय किए गए गेहूं को एफसीआई के गोदाम में भेजने, आरटीएस द्वारा भुगतान आदि की जानकारी केंद्र पर मौजूद रहेगी।
विज्ञापन


मौसम की मार में गेहूं खराब न हो जाए, इसका सभी 28 केंद्रों पर ध्यान रखा जाएगा। केंद्र पर तिरपाल, प्लास्टिक की पिन्नी आदि जरूरी सामान उपलब्ध रहें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें