फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan: चौथे सोमावर को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, नेशनल हाईवे पर 10 घंटे से लगा भीषण जाम

Fri, 09 Aug 2024 10:29 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़

सार

गंगा नगरी ब्रजघाट पर सावन के चौथे सोमवार पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार की देर शाम को ही शिव भक्तों का आगमन तेजी से हो गया था। जिसको लेकर पुलिस द्वारा दिल्ली लखनऊ हाईवे पर वन वे कर दिया गया।
विज्ञापन
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नगरी ब्रजघाट पर सावन के चौथे सोमवार पर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए गुरुवार की देर शाम को ही शिव भक्तों का आगमन तेजी से हो गया था। जिसको लेकर पुलिस द्वारा दिल्ली लखनऊ हाईवे पर वन वे कर दिया गया। पुलिस का यह प्लान ना काफी रहा, जिसके कारण करीब रात्रि 11 बजे से दिल्ली लखनऊ हाईवे की एक लाइन पर भीषण जाम लग गया जो सुबह 9 बजे तक भी लग रहा। जिसके कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बता दे कि सावन माह के हर सोमवार को गंगा पार के जनपद मुरादाबाद अमरोहा बरेली समेत अन्य जनपदों के शिव भक्त बृजघाट से कावड़ लेने के लिए आते हैं। सावन के तीसरे सोमवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम को डाक कावड़ समेत पैदल जाने वाले शिव भक्तों का आगमन भी तेजी से हो गया था। जिसके चलते रात्रि करीब 9 बजे स्थानीय पुलिस प्रशासन ने दिल्ली लखनऊ हाईवे की एक लाइन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जबकि दूसरी लाइन को वन में करते हुए वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया था। 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद उनका प्लान फेल हो गया और रात्रि करीब 11 बजे वहां वाहनों की लंबी लाइन हाईवे पर लग गई, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक हाईवे पर जाम की भीषण स्थिति पैदा हो गई। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जाम में फंसने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बता दें कि शुक्रवार की शाम को भी यहां पर शिव भक्तों का काफी संख्या में आगमन होगा जो सोमवार की सुबह तक जल अभिषेक करने के लिए यहां से रवाना होंगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शिव भक्तों की संख्या अत्यधिक बढ़ाने के कारण हाइवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस लगाई गई है। शीघ्र ही जाम को खुलवा दिया जाएगा।

उधर, हर तरफ उल्लास, उमंग और भोले बाबा के प्रति भक्तों में शिव भक्तो का सैलाब गुरुवार देर शाम से गंगा नगरी में उमड़ पड़ा। हर हर महादेव, बोल बम बम के जयकारों से गंगा नगरी गूंज उठी। चारों और गंगा नगरी भगवा रंग में रंग गई। बता दे कि गंगा नगरी बृजघाट में सावन के सभी सोमवार देवाधिदेव महादेव भगवान का जलाभिषेक करने के लिए बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा जिले सहित कई जनपदों से शिव भक्तो आगमन होता है। शिव भक्त शुक्रवार को आकर अपनी यात्रा शनिवार से शुरू करते है।

सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक के गुरुवार की शाम से शिव भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। जिसके चलते पुलिस ने हाइवे को वन वे कर दिया। लेकिन आस्था के सैलाब के आगे पुलिस का वन वे प्लान हवा हवाई साबित हुआ। चारों तरफ शिव भक्तों का जमावड़ा लग गया। हाइवे से लेकर पूरी गंगा नगरी भगवा रंग में रंग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें