फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 अधबने तमंचे, छह जिंदा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलने की सूचनाएं मिल रही थी। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिलाल पुत्र जमीरुद्दीन निवासी मोहल्ला सेगेवाला थाना गढ़मुक्तेश्वर व गुड्डू उर्फ गुलशाद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मोहल्ला नाजिम कालोनी थाना गढ़मुक्तेश्वर को स्याना की तरफ अहातानुमा गेट के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी अवैध शस्त्रों को बनाकर मांग आने पर पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपी अब तक जिला अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर व हापुड़ में तमंचों को सप्लाई कर चुके हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों को आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। धारा 5/25 शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें