पड़ोसी के घर में घुसकर युवक ने किशोरी से छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी किशोरी के कपड़े फाड़ कर वहां से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपने घर में चारपाई पर लेटी थी। परिजन घेर में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास रहने वाले कई लोग उस तरफ दौड़ पड़े ,लेकिन इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। सौ नंबर पर दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।