फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका हटवाने को हंगामा, तोड़फोड़ की कोशिश

Thu, 06 Apr 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
crime - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 शराब की दुकानें खोले जाने से नाराज लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला रोड स्थित गांव शाहपुर जट्ट के लोग शराब के ठेके के विरोध में लामबंद हो गए। लोगों ने शराब की दुकान के बाहर हंगामा किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। हंगामा कर रहे लोगों को गणमान्य लोगाें ने किसी तरह समझाकर शांत किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कुचेसर रोड चौपला में हाईवे पर एक शराब का ठेका था। जिसे आबादी में शाहपुर जट्ट रोड पर स्थानांतरित किया जा रहा है। जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई है। वहां पास ही में मंदिर और दो बालिकाओं के स्कूल हैं। इसी रास्ते से छात्राएं कॉलेज जाती हैं।

बृहस्पतिवार को ठेके के विरोध में काफी संख्या में लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें समझाकर शांत किया और डीएम से मामले की शिकायत का सुझाव दिया। इसके बाद पुजारी सहित कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


लोगों ने दुकान हटाए जाने की मांग पर प्रदर्शन कर कहा कि शीघ्र ही दुकान अलग नहीं की गई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। शिकायत करने वालों में पूर्व प्रधान मनोज, पुजारी निरंजन शास्त्री, जयप्रकाश, जगदीश, प्रमोद, अमित शर्मा, मुकेश, सोनू, शीला आदि रहे।

रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर बिफरी महिलाएं
 शराब की दुकान फूंकने के मामले में रिपोर्ट वापस लेने की मांग कर महिलाएं बृहस्पतिवार को डीएम आवास पर पहुंची। जहां उन्होंने हंगामा कर रिपोर्ट वापसी की मांग की। पांच दिन पूर्व गूली चौराहे पर महिलाओं ने शराब की दुकान में तोड़फ़ोड़ कर आगजनी की थी।

तब पुलिस ने 34 नामजद और 100 से अधिक लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। महिलाओं ने सोमवार को रिपोर्ट वापस लेने की मांग कर हंगामा किया, लेकिन रिपोर्ट वापस नहीं होने पर बृहस्पतिवार को महिलाएं डीएम आवास पर पहुंची।

उनका आरोप है कि पुलिस परेशान कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। साथ ही महिलाओं को डीएम के तहसील दिवस में होने की बात कही गई। जिस पर महिलाएं लौटी। कार्यावाहक एसओ अंगद सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना मिली थी, लेकिन महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने शांत कर दिया था।

ठेका खुलने की सूचना पहुंची महिलाएं, भागा सेल्समैन
 तोड़फोड़ और आगजनी के तीसरे दिन रात में शराब ठेका खुलने की खबर पर गुस्साईं महिलाएं फिर से ठेके पर पहुंच गईं, लेकिन उनके आने की भनक लगते ही सेल्समैन ठेके को बंदकर भाग गया।

बता दें कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर की आबादी में ठेका खुलने से गुस्साईं महिलाओं ने मंगलवार दोपहर को ठेके में तोड़फोड़ करने के बाद शराब की पेटियों में आग लगा दी थी।

बृहस्पतिवार रात में करीब साढ़े सात बजे सेल्समैन ने फिर से ठेका खोल लिया। जिसकी खबर मिलते ही गुस्साईं महिलाएं लाठी-डंडे लेकर ठेके की तरफ दौड़ पड़ीं। सेल्समैन ठेके में ताला डालकर भाग गया। अंजू, वीरवती, दुलारी, रेखा, राधिका, सुमन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें