फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के मायके जाने पर जहर खाकर जान दी

Sat, 14 May 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जान दी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरजसपुरा में बीवी के मायके जाने पर दुखी पति ने शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला हरजसपुरा निवासी सोनू (25) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिन पहले उसकी साली ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी देखभाल करने के लिये सोनू की पत्नी मायके गई हुई है।

पत्नी के मायके जाने से दुखी सोनू ने शुक्रवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन अंदर पहुंचे। वहां उसके मुंह से झाग निकलता देख सभी सन्न रह गए।
विज्ञापन


आनन फानन में परिजन सोनू को पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देख मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें