फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अस्पताल में लेकर भटक रहे परिजन

Fri, 16 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
स्कूल में छह साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में शुक्रवार को तीसरे दिन भी छात्रा की स्लाइड रिपोर्ट को पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया। वहीं, परिजन बच्ची को न्याय दिलाने के परिजन कभी अस्पताल तो कभी थाने के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


मामले में कार्रवाई तो दूर पुलिस बच्ची के परिजनों को भी स्लाइड रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दे रही है।बता दें कि गढ़ के एक स्कूल में पहली क्लास में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची आठ दिन पहले संदिग्ध दशा में बेहोश हो गई थी।

मेरठ में इलाज के दौरान निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची के साथ रेप होने का दावा किया था। इसके बाद हापुड़ स्थित जिला अस्पताल में जिला चिकित्साधिकरी ने भी प्रथम दृष्टया जांच में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की थी।
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची की स्लाइड रिपोर्ट जांच के लिए विधि विज्ञान केंद्र भेजी गई थी। लंबे इंतजार के बाद गत बुधवार को रिपोर्ट तो आ गई लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को वह बच्ची को लेकर जिला अस्पताल गए थे, जहां महिला चिकित्सक ने सप्लीमेंट्री रिपोर्ट तैयार की।

इसके बाद भी उन्हें स्लाइड की जांच रिपोर्ट के विषय में जानकारी नहीं दी गई। परिजनों का आरोप है कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस उन्हें हकीकत बताने की बजाय लगातार अंधेरे में रख रही है।

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि स्लाइड जांच रिपोर्ट उनके पास नहीं आती है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट महिला चिकित्सक द्वारा ही तैयार की जाती है। फिलहाल उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह दिनभर जिला मुख्यालय पर आयोजित मीटिंग में व्यस्त थे, जिससे स्लाइड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर पाए।

गढ़ आएगी राष्ट्रीय महिला बाल संरक्षण आयोग की टीम
 
बच्ची के परिजनों ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली में की है। आयोग की प्रतिनिधि मोहिनी ने बताया है कि सोमवार को एक टीम इस मामले में जांच करने के लिए गढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें