फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते पुत्र को पहली संतान बेटी होने से खफा था विपिन

Tue, 31 Jan 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभी डेढ माह की आशवी के मुंह से दादा शब्द भी नहीं निकला था, कि दादा ने उसकी बेरहमी से जान ले ली। आरोपी किसान ने पड़ोस की महिला को भी मौत के घाट उतार दिया। अगर गांव वालों की माने तो वह इकलौते पुत्र की पत्नी को पहली ही संतान बेटी होने के बाद से खफा था।
विज्ञापन


बच्चियों से भेदभाव के इस खूनी खेल में हुए दोहरे हत्याकांड से मंगलवार को पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का गांव दहल गया। इस नृशंस हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल यतेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल पर आरोपी विपिन से बात की तो उसने कहा कि हां मैंने ही दोनों को मारा है, जो करना है कर लों।

इससे साफ होता है कि खूनी बनें किसान को इसका अफसोस तक नहीं है। पुलिस ने ग्रामीणों तथा रोते बिलखते परिजनों से बात की तो पाया कि राहुल आरोपी विपिन का इकलौता पुत्र है। विपिन की पत्नी सुहानी ने डेढ़ माह पहले बेटी को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


उसके बाद से विपिन नाराज चल रहा था। वह बेटा चाहता था। तब पता नहीं था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा था? दुधमुंही बच्ची और पड़ोसन की हत्या के बाद भी विपिन का दिल नहीं पिघला।

पुरूषवाद की मानसिकता के चलते यह दोहरा हत्या कांड हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक पड़ोसन सीमा ने तो सिर्फ आरोपी विपिन को समझाने के चक्कर में जान गंवा दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें