फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दिनदहाड़े गोली मारी, गंभीर

Tue, 31 Jan 2017 09:58 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के केवलापुर उर्फ  तकमीनगंज में विसुही नदी के पुल के निकट मंगलवार की सुबह एक स्कूटी सवार युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र स्थित पूरे दरबार निवासी चन्द्रशेखर सिंह ‘पंकज’ अपने पैतृक गांव से मंगलवार सुबह स्कूटी से फैजाबाद के कैंट थाना क्षेत्र स्थित अब्बूसराय के लिए निकला था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह विसुही नदी के पुल के निकट तकमीनगंज के लोभनाथ बढ़ई के फर्नीचर की दुकान पर पहुंचते ही गिर पड़ा।

लोगों ने देखा कि उसके बाएं हाथ से खून का रिसाव हो रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक ने गोली लगने के स्थान पर मफलर बंधवा लिया और खुद ही फोन कर पुलिस को सूचना दी। हैदरगंज थाने की डायल-100 टीम ने मौके पर पहुंच घायल को तारुन सीएचसी पहुंचाया जहां उसके बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में सटाकर गोली मारने की पुष्टि हुई। मौजूद फार्मासिस्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले तो चोटहिल अपना नाम पंकज सिंह पुत्र राम प्रताप बताया लेकिन जांच पड़ताल में उसका नाम चन्द्रशेखर सिंह पाया गया। तारुन थाना प्रभारी के अलावा हैदरगंज थानाध्यक्ष सतीश यादव ने भी अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल संदिग्ध लग रहा है क्योंकि चोटहिल के बताए गए स्थान के बगल झाड़ी काट रहे लोगों ने फायर होने व किसी भी घटना से अनभिज्ञता जताई है। बताया कि अभी तक चोटहिल की तरफ  से कोई तहरीर नहीं मिली है।

घटना की जांच के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव भी पहुंचे। जिन्होंने जांच पड़ताल के बाद घटना को संदिग्ध बताया। सीओ ने कहा कि किसी को फंसाने के लिए लगता है उसने स्वयं ही कहानी गढ़ी है लेकिन उन्होंने हाथ में गोली लगने की पुष्टि की। पुलिस ने घायल की स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें