त्यागी नगर में मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों को पब्लिक ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है।
पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि त्यागी नगर निवासी सोनू घर के बाहर खड़ा हुआ था। इस दौरान दो बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया।
सोनू की चीख पुकार सुनकर लोगों ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के चंगुल से छुड़ाकर दोनों बदमाशों को कोतवाली ले आई।
पकड़े गए बदमाश के नाम अरबाज पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ईदगाह रोड पुरानी चुंगी और अमन पुत्र शहजाद निवासी मजीदपुरा हैं। दोनों बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।