रेलवे रोड चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक गारमेंट्स शॉप से चोर शुक्रवार रात लाखों का माल बटोर ले गए। दुकानदार ने बताया कि चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे थे। उधर, चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में रोष है।
रेवती कुंज निवासी पूरन सेठी की गोल मार्केट में गारमेंट्स शॉप है। पीड़ित ने बताया कि रात किसी समय चोर दुकान की छत पर पहुंचे और वहां लगे दरवाजे को तोड़कर दुकान में घुसे।
चोरों ने ब्रांडेड कपड़े सहित करीब दस हजार रुपये की नगदी पार कर दी। शनिवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उधर, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।