फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घेरा एएसपी का ऑफिस

Fri, 08 Apr 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अपह्त छात्रा को बरामद करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छपकौली गांव से तीन अप्रैल को अपह्त हाईस्कूल की छात्रा को बरामद करने की मांग कर शुक्रवार को ग्रामीण और परिजनों ने एएसपी ऑफिस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की भी मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को एएसपी ऑफिस पहुंचे छपकौली के ग्रामीणों ने बताया किशोरी गांव के ही माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा है। तीन अप्रैल को वह घर से खेत पर जाने के लिए निकली थी, तब से किशोरी गायब है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।

परिजनों ने उसकी किताब पर एक मोबाइल नंबर लिखा देखा। यह नंबर गांव के ही एक युवक का था। परिजनों ने उस पर अपहरण की आशंका जताकर एफआईआर दर्ज कराई थी।

ग्रामीणों ने कहना है कि पुलिस ने आरोपी को पूछताछ करने के लिए हिरासत में भी लिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद छोड़ दिया था। पुलिस की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने एएसपी ऑफिस के बाहर हंगामा कर छात्रा को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें