नाबालिग किशोरी को चाकू से भयभीत करके रेप की कोशिश के चलते क्षेत्र के गांव में तनाव व्याप्त है। किशोरी और आरोपी अलग-अलग समुदाय से जुड़े हैं। तनाव होने के बावजूद पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी घर के पास जंगल में गई थी। वहां पहले से ही एक युवक फसल में छिपा था। युवक ने किशोरी की गर्दन पर चाकू रख रेप की कोशिश करने लगा।
किशोरी ने हिम्मत दिखाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर राहगीर वहां पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
किशोरी और आरोपी अलग अलग समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि इस विषय में थाने पर कोई सूचना नहीं आई है। पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। सच्चाई सामने आने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।