फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में बालक गायब

Sun, 15 May 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बालक संदिग्ध हालत में गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला मजीदपुरा से एक 12 वर्षीय बालक शनिवार की दोपहर को संदिग्ध हालत में गायब हो गया। जिसकी परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला मजीदपुरा निवासी निजामुद्दीन राज मिस्त्री का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार को उनका 12 वर्षीय पुत्र समीर घर पर था कि दोपहर करीब बारह बजे वह अचानक गायब हो गया।

कुछ देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।  इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस बालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें