फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों की टीम रवाना

Thu, 13 Oct 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने पहलवानों की टीम गोरखपुर रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर में आयोजित होने वाली 62वीं उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष फ्री स्टाइल व ग्रीकोरोमन, 19वीं सीनियर महिला फ्री स्टाईल एवं उत्तर प्रदेश केसरी कुश्ती चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को हापुड़ से महिला/पुरुष पहलवानों की टीम रवाना हुई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 से 16 अक्तूबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले पहलवानों को गोंडा में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या तोमर, 53 किलोग्राम भार वर्ग में दीक्षा तोमर, 55 किलोग्राम भार वर्ग में साक्षी शर्मा, 58 किलोग्राम वर्ग में मेघना तोमर,
विज्ञापन


60 किलोग्राम वर्ग में इशिका तोमर, 63 में पूजा तोमर, 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजनी चौधरी प्रतिभाग करेंगी। पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल, 74 किलोग्राम भार वर्ग में आजाद, 70 किलोग्राम भार वर्ग में विनोद राणा, 65 किलोग्राम भार वर्ग में सतनाम सिंह प्रतिभाग करेंगे।

पहलवानों को बधाई देने वालों में डा.सुदर्शन त्यागी, पुनीत शर्मा, मदन सैनी, अजय मित्तल, अजय त्यागी, विजय त्यागी, मांगेराम, रूपचंद त्यागी, दिनेश शर्मा, कविता शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें