फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का गिरोह पकड़ा गया

Fri, 13 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चोरों के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर बंद पड़े कोल्हू के पास गुरुवार की रात वारदात की योजना बना रहे चोरों के गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर चोरी के कंप्यूटर व मोबाइल आदि बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस गुरुवार की रात मोदीनगर रोड पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि बंद पड़े कोल्हू के पास चार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घात लगाकर बैठे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही  बदमाशों ने फायर शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को धर दबोचा।

पकड़े गए बदमाशों में मेरठ के थाना मुंडाली के गांव अजराड़ा निवासी अनुज, हापुड़ नगर कोतवाली के गांव जसरूपनगर निवासी बबलू और रिंकू व बुलंदशहर के थाना गुलावठी के गांव असावर निवासी मनीष उर्फ बिट्टू है।
विज्ञापन


पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वे चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। साथ ही फरवरी माह में मेरठ रोड पर हुई चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इनकी निशानदेही पर मेरठ रोड पर हुई चोरी के माल को बरामद कर उनके कब्जे से दो तमंचे, दो चाकू और कारतूस बरामद किया गया।

उधर, कोतवाली एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि फरवरी माह में मेरठ रोड पर गांधी आश्रम के पास अशोक कुमार के घर में हुई चोरी में चोर 50 हजार नगद, कंप्यूटर, मोनीटर, सीपीयू और दो मोबाइल फोन चुरा ले गए थे। तभी से इन चोरों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें