फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगनी समागम में गोली चलने से युवक की मौत

Fri, 13 May 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
जिले के गांव रायके कलां में शुक्रवार देर शाम को एक मंगनी के समागम के दौरान एक युवक की रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से मौत हो गई। उक्त युवक एकलौता बेटा था।
विज्ञापन


जगतरन सिंह की शुक्रवार को मंगनी थी। मंगनी समागम में जगतरन सिंह की बुआ का बेटा यादविंदर सिंह निवासी बाघा भी आया हुआ था। यादविंदर सिंह के पास अपनी लाइसेंसी 32 बोर रिवाल्वर थी। जब वह गांव में अपने रिश्तेदार नंबरदार हरदीप सिंह के घर गया तो वहां उसने चाय पीने के लिए अपनी रिवाल्वर एक तरफ रख दी।

उसके साथ वहीं पर नंबरदार हरदीप सिंह का बेटा गुरपाल सिंह (20) भी बैठा था। जब गुरपाल सिंह ने रिवाल्वर देखने के लिए उठाई तो अचानक गोली चल गई जो गुरपाल सिंह की छाती में लगी। गुरपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। थाना नंदगढ़ की पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें