फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग छात्राओं ने खुद लिखवाई रिपोर्ट

Sat, 28 Nov 2015 01:17 PM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में आने-जाने के दौरान रोजाना होने वाली छेड़छाड़ से तंग चार छात्राओं ने साहस कर दो मनचलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। ये मनचले छात्राओं का पीछा करते हुए उनके घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


छात्राओं के परिजनों को एफआईआर दर्ज होने के बाद ही घटना का पता चला। थाने में युवकों के परिजनों ने छात्राओं से मान-मनौवल की, लेकिन वे किसी भी हाल में समझौते को तैयार नहीं हुईं। फिलहाल दोनों मनचले भागे हुए हैं।

बता दें कि सिंभावली में रेलवे रोड और हिम्मतपुर रोड से होकर सैकड़ों स्टूडेंट्स कॉलेज और स्कूलों में जाते है। इन सड़कों पर मनचलों का जमावड़ा रहता है।

कई बार छात्राओं समेत टीचर्स के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। कुछ मनचले चार छात्राओं से कॉलेज से आते-जाते रोजाना छेड़छाड़ कर रहे थे।

शुक्रवार को दो मनचलों ने हद कर दी और चारों छात्राओं का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गए।

इससे गुस्साई छात्राओं ने युवकों का नाम-पता मालूम करके साहस कर थाने पहुंच गई और उनके खिलाफ अश्लील हरकतें करने की  एफआईआर दर्ज करा दी।

थोड़ी देर बाद छात्राओं के परिजनों को एफआईआर दर्ज होने का पता चला। सूचना पर युवकों के घर वाले भी थाने पहुंच गए।

उन्होंने छात्राओं से काफी मान-मनौवल की, लेकिन वे किसी हाल में समझौते के लिए तैयार नहीं हुई और कहा कि वे हरहाल में मनचलोें को जेल भिजवा कर रहेंगी।

कॉलेजके रास्तों पर हमेशा पुलिस गश्त करती रहती है, लेकिन मनचले पुलिस के हटते ही हरकते करते हैं। छात्राओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जल्द ही मनचले पकड़े जाएंगे। - डीके त्यागी, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें