फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले बाप ने दो महीने तक नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Fri, 19 Aug 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नौ वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दो माह तक रेप किया। परेशान बच्ची ने इसकी शुक्रवार को इसकी जानकारी आसपास की महिलाओं को दी। महिलाओं के बीच पिता की करतूत का भेद खुला तो गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने कोतवाली में आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची की डाक्टरी कराने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार सुबह एक गांव में रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची पड़ोसियों के पास पहुंची।

इस दौरान उसने अपने सौतेले पिता के करतूत महिलाओं को बताई तो वह दंग रह गई। कुछ ही देर में लोगों तक घटना पहुंची और गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि आरोपी पिता थाना बाबूगढ़ के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह तीन महीने पहले यहां आकर रहने लगा था। जानकारी में आया था कि कुछ साल पहले आरोपी ने चार बच्चों की एक महिला के साथ शादी कर ली थी। वह बच्चों के साथ कई साल तक उसके साथ रही थी। कुछ दिन पूर्व वह अपने बच्चों को इसके पास छोड़कर कहीं और चली गई।

नौ वर्षीय बच्ची का आरोप है कि उसकी मां के चले जाने के बाद से वह उसको हवस का शिकार बना रहा है। मुंह खोलने पर हत्या की धमकी देता है। सौतेली बेटी के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आने के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। गांव के ग्रामीण चाहते हैं कि ऐसी हरकत करने वाले दरिंदे पिता को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है। वास्तविकता जानकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें