महाराष्ट्र में मडर्र के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर गुलाबराव पोल ने पुलिस को चिठ्ठी लिखी है। हैरान कर देने वाली बात है कि पोल ने इसमें पुलिस को सैल्यूट किया है जिसकी पुलिस को कभी उम्मीद भी नहीं होगी।
वाई में रहने वाले डॉ. ने लिखा है, 'एसपी साहेब मैं आपको सैल्यूट करता हूं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि मैं ऐसा क्यों कर रहा हूं तो यह सवाल आपको अपने पुलिस के करप्ट अफसरों से पूछना चाहिए। साथ ही 2003 से 2016 तक चुप रहे समाज से भी पूछना चाहिए।'
दरअसल डॉ पर 6 लोगों का मडर्र करने का आरोप है और उनमें से 4 लोगों की लाश को उसी के फार्महाउस से बरामद किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पोल ने इन सब को ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारा है। पुलिस को पोल की इस कारनामे की खबर उस समय लगी जब उसने महाराष्ट्र पूर्व प्राथमिक शिक्षिका सेविका संघ (MPPSSS) की अध्यक्ष मंगल जेढ़े (49) की हत्या की थी।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पोल ने आने वाले जिन दो लोगों की खबर खोद रखी थी उसमें से उसकी प्रेमिका ज्योति थी। और दूसरा वह व्यक्ति था जिससे उसका पैसों के लेन-देन का विवाद था।